मंत्र दीक्षा कार्यक्रम आयोजन

संस्थाएं

कांटाबाजी।

मंत्र दीक्षा कार्यक्रम आयोजन

कांटाबाजी। तेयुप साथी संस्कारक अंकित जैन ने बच्चों को प्रेरक कहानी के माध्यम से नमस्कार महामंत्र के प्रभाव के बारे जानकारी दी और नमस्कार महामंत्र के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा के साथ उसका जाप करने की प्रेरणा दी। और मंत्र दीक्षा का महत्व समझाया तथा उन्हें मंत्र दीक्षा के लिए संकल्पित कराया। मंत्र दीक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों की संख्या - 18 रहीं। तेरापंथ युवक परिषद के युवा साथी, महिला मंडल, ज्ञानशाला की प्रशिक्षिकाओ की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। तेयुप अध्यक्ष गौरव जैन ने स्वागत भाषण दिया और अपने विचार सदन के सामने रखे। कार्यक्रम का प्रभावी एवं कुशल संचालन और आभार ज्ञापन तेरापंथ युवक परिषद के साथी गौरव जैन द्वारा किया गया।