संस्थाएं
नेत्रदान संगोष्ठी एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर
चेंबूर। तेरापंथ युवक परिषद, चेंबूर के तत्वावधान में समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नेत्र स्वास्थ्य के संरक्षण हेतु नेत्रदान संगोष्ठी एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. हितेश चापलोत एवं सुनील डुंगरवाल रहे। वहीं कार्यक्रम की सहयोगी चिकित्सक के रूप में डॉ. आस्था जैन (M.D. ophthalmologist) ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान कीं। संगोष्ठी में उपस्थित जनसमूह को डाॅ.आस्थाजी ने नेत्रदान के महत्व, इसकी प्रक्रिया एवं इससे जुड़ी भ्रांतियों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि एक व्यक्ति का नेत्रदान 4 नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में प्रकाश ला सकता है। उपस्थितजनों को नेत्रदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया। सेमिनार में करीब 120 जनों की उपस्थिति रही और 75 से अधिक लोगों ने अपनी आँखों की जाँच करवाई।