संस्थाएं
सृजन की सुंदर सुगंध से महकी नेपाल की पावन धरा
अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी द्वारा आयोजित 'अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट' में पहली बार नेपाल के Pathshala Nepal foundation स्कूल के 2200 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक भाग लिया। यह ऐतिहासिक भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि अणुव्रत का संदेश नेपाल के बहुत से बच्चों तक पहुंचाने में अणुव्रत समिति काठमांडू एवंACC की टीम सफल हो रही है। नेपाल अणुव्रत राज्य प्रभारी सम्मानीय ज्योति कुमार बेगानी पधारे और मेडल प्रदान कर नन्हें रचनाकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में रमेश लुनिया, आदि उपस्थित रहे।