संस्थाएं
अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2026 प्रतियोगिता आयोजित
युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि जिनेश कुमारजी ठाणा 3 के सानिध्य में अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2026 जिला स्तरीय प्रतियोगिता अणुव्रत समिति हावड़ा द्वारा योगक्षेम विहार के योगक्षेम सभागार में आयोजित हुआ। इस अवसर पर स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तीर्ण क्षेत्र के 25 स्कूल से 98 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अणुविभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दूगड़, जोनल कॉर्डिनेटर सुनीता बैद, स्टेट कॉर्डिनेटर लीना सिंघी की गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुनि जिनेश कुमारजी ने छात्रों को प्रेरणा पाथेय प्रदान करते हुए जीवन विज्ञान के सरल प्रयोग भी करवाएं। प्रतियोगिता का शुभारंभ अणुव्रत समिति हावड़ा की महिला सदस्यों द्वारा अणुव्रत गीत के साथ हुआ, अणुव्रत छात्र संहिता का संकल्प उत्तर हावड़ा सभा के अध्यक्ष संदीप डागा ने करवाया। प्रताप सिंह दूगड़ का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए छात्रों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में चित्रकला, निबंध, भाषण, कविता, गायन आदि की प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। अणुव्रत समिति हावड़ा के उपाध्यक्ष रंजीत सिंह बैद, आदि का अथक श्रम नियोजन किया। संचालन एवं आभार ज्ञापन मंत्री बीरेंद्र बोहरा ने किया।