संस्थाएं
प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का शुभारंभ
तेरापन्थ भवन में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी पावन प्रभाजी ठाणा 4 के सानिध्य में प्रेक्षा फाउंडेशन के निर्देशन में तेरापन्थ सभा एवं प्रेक्षा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय आवासीय प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। साध्वी पावन प्रभा जी ने सभी प्रेक्षा साधकों को उपसम्पदा की दीक्षा प्रदान की एवं कहा कि जो क्रिया हम करे उसको हम भाव क्रिया से करते है तो हमारी चेतना निर्मल होती है और शुद्ध भाव बनते है जिससे हमारे विचार निर्मल बनते है और हम हमारी चेतना के ऊर्ध्वारोहण में आगे बढ़ते है। आध्यात्म के क्षेत्र में अगर आगे बढ़ना है तो प्रेक्षाध्यान सबसे सुंदर उपाय है। सभा अध्यक्ष प्रकाश बाबेल ने स्वागत वक्तव्य देते हुए मुख्य प्रेक्षा प्रशिक्षक डालम सेठिया एवं संयोजिका रेणु कोठारी के श्रम हेतु साधुवाद दिया। उपासक मधु कटारिया ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन रेणु कोठारी ने किया।