संस्थाएं
सात सुखों में पहला सुख है निरोगी काया
युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुन जिनेश कुमार जी ठाणा-3 के सान्निध्य में हेल्थ अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम उत्तर हावड़ा द्वारा योगक्षेम विहार के योगक्षेम सभागार में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। वर्कशॉप के मुख्य वक्ता फोर्टिस हॉस्पिटल के यूरोलॉजी विभाग के एच. ओ. डी. डॉ. पुस्कर श्याम चौधरी थे। इस अवसर पर उपस्थित धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि जिनेश कुमार जी ने कहा — सात सुखों में पहला सुख है निरोगी काया। शरीर स्वस्थ है तो साधना भी अच्छी होगी। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उचित आहार, उचित श्रम, उचित नींद व उचित जागरण होना चाहिए। व्यक्ति का रहन-सहन, खान-पान, दिनचर्या व्यवस्थित होती है, शरीर स्वस्थ रहता है। शरीर के प्रति जागरूक रहना चाहिए। भोजन, भजन दोनों का मूल्य है। व्यक्ति भजन करता रहे तो जीवन उसका मूल्यवान बन जाएगा। मुनि ने आगे कहा — शरीर के नियमों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. पुष्कर श्याम चौधरी ने यूरीन से संबंधित रोगों और उसके उपचारों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बेहतर व प्रभावी जीवन जीने के लिए जागरूक रहने व शीघ्र चिकित्सा कराने की सलाह दी। उन्होंने रोबोटिक सर्जरी की भी जानकारी प्रदान की व श्रोताओं की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। स्वागत भाषण तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के अध्यक्ष रीतेश दुगड़ ने अतिथि परिचय एवं आभार मंत्री विवेक बांठिया ने किया। कार्यक्रम का संचालन मुनि परमानंद ने किया। अतिथियों का सम्मान किया गया।