संस्थाएं
अभातेयुप पदाधिकारियों का ATDC अवलोकन
अमराईवाडी। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत एवं अरविंद मांडोत ने अमराईवाडी पधारकर ATDC (आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर) का अवलोकन किया। पवनजी मांडोत ने अमराईवाडी परिषद के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि छोटी परिषद द्वारा पिछले दस वर्षों से ATDC का सफल संचालन प्रेरणादायी है। उन्होंने परिषद को डेंटल क्लिनिक शुरू करने के लिए भी मार्गदर्शन दिया। ATDC का संचालन और कैसे सुचारू रूप से करें और किस तरह हम इसमें और भी आगे बढ़े उसके लिए उनका विशेष मार्गदर्शन रहा तथा डेंटल केयर का आयोजन किस रूप से करना है उसके बारे में विस्तृत जानकारी भी दी। ATDC टीम द्वारा बनाए गए डेंटल केयर की प्रोजेक्ट रिपोर्ट का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर तेयुप अध्यक्ष सुनील चिप्पड़,मंत्री किरण दूगड़, समस्त युवा टीम की गरिमा में उपस्थिति रही