अणुव्रत क्रिएटिव कॉन्टेस्ट 2026 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

संस्थाएं

लाडनूं।

अणुव्रत क्रिएटिव कॉन्टेस्ट 2026 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

लाडनूं। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के निर्देशानुसार अणुव्रत समिति लाडनूं के तत्वावधान में ACC-2026 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता महाप्रज्ञ प्रोग्रेसिव स्कूल में आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुदेव के मंगल आशीर्वाद एवं मंगल पाठ से हुआ। इसके पश्चात अणुव्रत गीत का संगान किया गया। अध्यक्ष शांतिलाल बैद ने स्वागत भाषण दिया। संगठन मंत्री नवीन नाहटा ने प्रतियोगिता के नियम बताए तथा जीवन विज्ञान प्रशिक्षक ने प्रतिभागियों को प्रतिज्ञा करवाई। ACC राज्य प्रभारी नवल किशोर मीणा ने प्रतियोगिता संबंधी नियमों की जानकारी दी। संयोजन एवं आभार मंत्री राज कोचर ने किया।