संस्थाएं
अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2026 प्रतियोगिता संपन्न
रतनगढ़। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में अणुव्रत समिति, रतनगढ़ द्वारा अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट (ACC) 2026 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता संचियालाल बैद आदर्श विद्या मंदिर में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता संयोजक नरेन्द्र सांकृत्य ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए जिले में पंजीकृत कुल 30 विद्यालयों के 142 छात्र - छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ACC 2026 के राज्य प्रभारी नवल किशोर मीणा ने विजेता प्रतियोगियों को बधाई देते हुए कहा कि अगले माह नोखा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपना स्थान सुनिश्चित करें। जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष मोतीलाल तातेड़ ने सहभागी विद्यालयों के संस्थाप्रधानों का आभार प्रकट किया।