'आपके सवाल विशेषज्ञ के जवाब' कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

गुवाहाटी

'आपके सवाल विशेषज्ञ के जवाब' कार्यक्रम का आयोजन

गुवाहाटी। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल गुवाहाटी द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यशाला 'आपके सवाल विशेषज्ञ के जवाब' कार्यक्रम का आयोजन युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के विद्वान सुशिष्य मुनि आनंदकुमार जी ‘कालू’ एवं सहवर्ती मुनि विकास कुमार जी के पावन सान्निध्य में किया गया। इसमें प्रख्यात विशेषज्ञ डॉ. विजय नाहटा भी उपस्थिति थे। अध्यक्ष सुशीला मालू ने सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए कार्यशाला के उद्देश्य एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। डॉ. विजय नाहटा ने महिलाओं को मेनोपॉज एवं कैंसर से संबंधित महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा समय - समय पर जांच कराने की प्रेरणा दी। कार्यशाला के दौरान महिलाओं द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के विशेषज्ञ द्वारा सरल एवं संतोष जनक उत्तर दिए गए। साथ ही डॉ. नाहटा ने भी महिलाओं से प्रश्न पूछकर उनकी स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को परखा। इस अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की विशेष आमंत्रित सदस्य शिखा बोथरा की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री सुचित्रा छाजेड़ ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन युवती मंडल संयोजिका श्रीमती पूजा महनोत द्वारा किया गया। बहनों की सराहनीय उपस्थिति से कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।