कन्या मंडल का आत्मीय सेवा एवं सद्भावना कार्यक्रम

संस्थाएं

हैदराबाद।

कन्या मंडल का आत्मीय सेवा एवं सद्भावना कार्यक्रम

हैदराबाद। अखिल भारतीय तेरापंथ कन्या मंडल के निर्देशानुसार 'उपनिषद-2' के अंतर्गत तेरापंथ महिला मंडल हैदराबाद के तत्वावधान में तेरापंथ कन्या मंडल, हैदराबाद द्वारा ''सेवा एवं सद्भावना'' कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 10 कन्याओं एवं 2 प्रभारियों ने आश्रम के 29 वृद्धजनों के साथ प्रेम और अपनत्व से समय बिताया। यह केवल सेवा नहीं, दो पीढ़ियों का स्नेहिल मिलन था—कन्याओं ने कुछ पल दिए, और बदले में जीवनभर याद रहने वाले आशीर्वाद पाए।कई कन्याएँ भावुक हुईं और वृद्धजनों के स्नेहिल आशीर्वाद से अभिभूत हुईं।