संस्थाएं
तेरापंथ युवक परिषद का शपथ ग्रहण समारोह
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की संगठन यात्रा के अंतर्गत राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ पटावरी निवासी सूरत का आगमन हनुमानगढ़ टाउन में हुआ। तेरापंथ भवन हनुमानगढ़ टाउन में 'सार संभाल परिषदो की' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभातेयुप के क्षेत्रीय प्रभारी सतीश पुगलिया ने संगठन के बारे में जानकारी दी व स्थानीय शाखा द्वारा किये जा रहें कार्यों की जानकारी महामंत्री को दी। राष्ट्रीय महामंत्री पटावरी ने अभातेयुप के आयामों के बारे में बताते हुए कहा की अभातेयुप देश भर में 300 शाखाओ के 40000 युवाओं के माध्यम से MBDD जैसे रक्तदान का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है, इसके अलावा युवा वाहिनी से जुड़ के युवा साधु संतो की रास्ते की सेवा जैसे कार्यों में जुड़ रहा है, CPS जैसी कार्यशालो द्वारा अपना व्यक्तित्व विकास कर रहा है, राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ पटावरी ने नये कार्यकाल हेतु अनुराग बाँठिया को अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई। ततपश्चात् अनुराग बाँठिया ने अपनी नई गठित कार्यकारिणी उपाध्यक्ष कमल बाँठिया सौरभ बैद , मंत्री जियेश बाँठिया, कोषाध्यक्ष ऋषभ पटावरी को शपथ दिलवाई। शपथ का कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से संस्कारक रोहित दुग्गड सम्पादित करवाया। तेरापंथ सभा अध्यक्ष राजेन्द्र बैद ने भी संबोधित किया।अंत में रोहित दुग्गड द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष राजेंद्र बैद, युवक परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज बैद व गौरव बैद महिला मण्डल अध्यक्षा संतोष बाँठिया के नेतृत्व में मातृ शक्ति सम्मलित हुई। मंच संचालन कमल बाँठिया ने किया।