संस्थाएं
प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन
प्रेक्षा फाउंडेशन के निर्देश अनुसार तथा प्रेक्षा वाहिनी टोहाना संवाहिका उषा जैन के निर्देशन में आज स्थानीय तेरापंथ भवन में सितंबर मास की प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें 6 साधकों ने प्रतिभागिता की। इसके पश्चात प्रेक्षाध्यान भिन्न-भिन्न प्रयोग अनुप्रेक्षा, कायोत्सर्ग, लेश्याध्यान तथा दीर्घश्वास प्रेक्षा के कई प्रयोग किए गए। इसके पश्चात प्रेक्षा प्रणेता आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के रिकॉर्डड प्रवचनों का श्रवण किया गया। प्रेक्षाध्यान से मनोबल एवं संकल्प बल में वृद्धि होती है जिसके कारण मनुष्य आत्मा पर नियंत्रण कर सकता है। प्रेक्षाध्यान से आत्मा के द्वारा आत्मा का अवलोकन किया जा सकता है। जिस प्रकार दर्पण में व्यक्ति अपना चेहरा देखा है। प्रेक्षाध्यान से आत्मा का दर्शन कर सकता है। प्रेक्षाध्यान से मानसिक संतुलन, मानसिक जागृति और चित समाधि का विकास होता है तथा आधि व्याधि और उपाधि का क्षय होता है। कार्यक्रम में प्रेक्षावाहिनी संवाहिका उषा जैन, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के निवर्तमान मंत्री सुभाष जैन आदि उपस्थित रहे।