''नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत'' विषय पर प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

गुवाहाटी।

''नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत'' विषय पर प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन

अणुव्रत अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण जी के विद्वान सुशिष्य मुनि आनंद कुमारजी 'कालू' एवं सहवर्ती मुनि विकास कुमारजी के सान्निध्य एवं अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' विषय पर प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पश्चात् अणुव्रत आचार संहिता का वाचन अणुविभा के असम त्रिपुरा राज्य प्रभारी छत्तर सिंह चौरड़िया ने किया। अध्यक्षीय वक्तव्य में संजय चौरड़िया ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी एवं युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।
अपने प्रेरणाप्रद उद्बोधन में मुनि आनंद कुमारजी 'कालू' ने कहा कि विकसित भारत का सशक्त आधार चरित्रवान एवं नशामुक्त युवा हैं। इसके उपरांत मुनिश्री ने महाप्राण ध्वनि का प्रयोग कराया, जिससे उपस्थित जनों ने मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'नशामुक्त भारत अभियान' के लाइव संबोधन का सामूहिक श्रवण किया। संबोधन के पश्चात सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत की शपथ ग्रहण कर स्वयं नशामुक्त रहने तथा समाज को भी इस दिशा में जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय वार्ड पार्षद प्रमोद स्वामी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आईपीएस शाम्भवी मिश्रा (डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, सेंट्रल गुवाहाटी) संयोजक आनन्द सुराणा ने आभार ज्ञापन किया।