ज्ञानशाला ज्ञान का मंदिर व संस्कार शाला है

संस्थाएं

भुवनेश्वर, उड़ीसा।

ज्ञानशाला ज्ञान का मंदिर व संस्कार शाला है

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा–ज्ञानशाला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में ज्ञानशाला दिवस का आयोजन भुवनेश्वर ज्ञानशाला में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा द्वारा किया गया। सभाध्यक्ष रणजीत सिंघ बैद, सभा मंत्री वीरेंद्र बेताला, झारखंड-ओडिशा ज्ञानशाला सह-प्रभारी एवं तेरापंथ युवक परिषद्, भुवनेश्वर के अध्यक्ष जितेंद्र बैद तथा तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा सुशीला सेठिया की उपस्थिति रही। ज्ञानशाला संयोजिका संतोष सेठिया ने भाव प्रस्तुत किए। ज्ञानशाला सहयोगी राहुल दुगड़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन पूर्व ज्ञानशाला संयोजिका नयनतारा सुखाणी ने किया।