बच्चे देश ओर समाज का फ्यूचर इन्वेस्टमेंट हैं

संस्थाएं

राजराजेश्वरीनगर, बेंगलुरु।

बच्चे देश ओर समाज का फ्यूचर इन्वेस्टमेंट हैं

तेरापंथ भवन में युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि आकाश कुमार जी एवं मुनि हितेन्द्र कुमार जी के पावन सानिध्य में ज्ञानशाला दिवस का आयोजन किया गया। मुनि आकाश कुमार जी ने अपने मंगल उद्बोधन में बच्चों को प्रेरक कहानी के माध्यम से सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा दी एवं अभिभावकों से कहा कि बच्चों को सर्वप्रथम संस्कार माता-पिता से ही मिलते है, फिर पाठशाला और ज्ञानशाला से बच्चे संस्कारित होते है। मुनि श्री ने बच्चों को future investment बताया जो कि परिवार समाज व देश के लिए हितकारी है। मुनि हितेन्द्र कुमार जी ने बच्चों को बताया कि कैसे अच्छे संस्कारों को आत्मसात कर व कैसे अच्छा जीवन जियें। सभाध्यक्ष कमलसिंह दूगड़ ने ज्ञानशाला को समग्र समाज का सर्वश्रेष्ठ उपक्रम बताया एवं इसके लिए आचार्य श्री तुलसी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। महासभा के कार्यसमिति सदस्य राकेश छाजेड़ ने कहा कि आचार्य श्री महाश्रमण जी का ज्ञानशाला के प्रति सर्वाधिक रूझान रहता है। ज्ञानशाला प्रभारी प्रकाश बैद ने अपने विचार व्यक्त किये। ज्ञानशाला संयोजिका नीतू बाफना ने सभी का स्वागत किया एवं अभिभावकों को अपने बच्चों को ज्ञानशाला भेजने के लिए प्रेरित किया।