ज्ञानशाला में जीवंत हुआ आचार्य तुलसी का जीवन वृत्तांत

संस्थाएं

दक्षिण मुंबई।

ज्ञानशाला में जीवंत हुआ आचार्य तुलसी का जीवन वृत्तांत

ज्ञानशाला दिवस पर ज्ञानशाला परिवार द्वारा पूरे उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता निभाई, वहीं प्रशिक्षिकाओं एवं पदाधिकारियों की सहभागिता ने रैली की शोभा और बढ़ा दी ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने 'तीर्थंकर अर्चना' से कार्यक्रम की मंगल शुरुवात की नन्हे-मुन्ने ज्ञानार्थियों की सुंदर प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से आचार्यश्री तुलसी के जीवन परिचय को जीवंत कर दिया उनके जीवन की प्रेरणादायी छोटी-छोटी घटनाओं पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियों ने सभी को ईमानदारी, सत्य एवं संस्कार का सुंदर संदेश दिया प्रशिक्षिकाओं ने भिक्षु स्वामी के जीवन एवं संदेश पर आधारित गीतिका प्रस्तुत की सुमधुर स्वर, भावपूर्ण अभिव्यक्ति और सुंदर प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से भर दिया टीचर्स डे के अवसर पर ज्ञानशाला के बच्चों ने अपनी प्रशिक्षिकाओं को कंठस्थ ज्ञान का अनोखा उपहार दिया। बच्चों ने लोगस्स, इर्यापथिक सूत्र, वंदना सूत्र आदि का सुंदर एवं आत्मविश्वासपूर्ण वाचन कर अपनी गुरुजन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की पूर्व ज्ञानार्थी शालीन बरमेचा ने टीचर्स डे पर सभी प्रशिक्षिकाओं को बधाई दी एवं अपना ज्ञानशाला का सुहाना सफ़र सभी के साथ साझा किया ज्ञानशाला परिवार के लिए गौरव का क्षण रहा दीपलता निमजा द्वारा विशारद परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उनका सम्मान किया गया। विजयश्री डागलिया ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि ज्ञानशाला परिवार के लिए प्रेरणा एवं प्रसन्नता का विषय बनी। कार्यक्रम में महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के अध्यक्ष कुंदनमल धाकड़, सभा अध्यक्ष देवेंद्र डागलिया, मंत्री पवन बोलिया, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष सुमित सुराना, महिला मंडल अध्यक्षा लतिका डागलिया की गरिमामय उपस्थिति रहीं। संचालन दक्षिण मुंबई सह ज्ञानशाला की मुख्य प्रशिक्षका रेणु बोलिया ने किया।