बच्चों में आध्यात्मिक ज्ञान के बीज बोती है ज्ञानशाला

संस्थाएं

सेलम।

बच्चों में आध्यात्मिक ज्ञान के बीज बोती है ज्ञानशाला

आचार्यश्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी संयमलताजी ठाणा-4 के पावन सान्निध्य में ज्ञानशाला दिवस का आयोजन किया गया। साध्वी संयमलताजी ने ज्ञानशाला को बच्चों में आध्यात्मिक ज्ञान एवं संस्कारों के बीजारोपण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। साध्वी मार्दवश्रीजी ने बच्चों को चैतन्य केंद्र प्रेक्षा ध्यान करवाते हुए ध्यान के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा, शांति एवं एकाग्रता से जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। सभा अध्यक्ष प्रवीण बोहरा ने ज्ञानशाला के महत्व पर अपने विचार रखे और बच्चों को धर्म से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। प्रशिक्षिकाओं द्वारा मधुर गीतिका तथा बच्चों द्वारा अनावश्यक उपभोग से बचने एवं आवश्यकता अनुसार खरीदारी का संदेश देती सुंदर नाटिका प्रस्तुत की गई। अपनी ज्ञानशाला में याद किए हुए सूत्र अष्टकम, बोल, भक्तांबर ईर्यापथिक सूत्र आदि की मनभावन प्रस्तुति दी। संचालन साध्वी मार्दवश्रीजी ने किया तथा साधना सिंघवी ने आभार ज्ञापन किया।