आयंबिल तप - भाव शुद्धि और आत्मिक उन्नति का माध्यम

संस्थाएं

तिरुपुर।

आयंबिल तप - भाव शुद्धि और आत्मिक उन्नति का माध्यम

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित, साध्वी सिद्धप्रभा जी के सान्निध्य में तिरुपुर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा तेरापंथ भवन में सामूहिक आयंबिल तप का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साहपूर्वक किया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर साध्वी श्री जी ने श्रीकृष्ण के जीवन एवं आध्यात्मिक जुड़ाव के माध्यम से आयंबिल तप की महत्ता समझाते हुए इसके आध्यात्मिक लाभ, आत्मशुद्धि एवं कर्मनिर्जरा पर प्रकाश डाला। उन्होंने तप को केवल शरीर की साधना न मानकर भावों की शुद्धि एवं आत्मिक उन्नति का माध्यम बनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर 28 भाई-बहनों ने आयंबिल तप में सहभागिता की। विशेष आकर्षण रहे ज्ञानशाला के नन्हे बच्चों, जिन्होंने भी आयंबिल तप कर सुंदर आध्यात्मिक संस्कारों का परिचय दिया। साध्वी श्री जी ने बच्चों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि बचपन से मिले धर्म एवं तप के संस्कार जीवनभर साथ रहते हैं। कार्यक्रम की सफलता में तिरुपुर तेरापंथ महिला मंडल की कमेटी की सभी बहनों का समय, श्रम, समर्पण एवं सहयोग सराहनीय रहा।