संस्थाएं
तप सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के कुशल निर्देशन में स्थानीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा ‘आयांबिल तप अनुष्ठान’ श्रद्धा एवं आध्यात्मिक भावनाओं के साथ आयोजित किया गया। इस पावन अनुष्ठान में तेरापंथ महिला मंडल की 22 बहनों ने उत्साह, भक्ति एवं निष्ठा के साथ सहभागिता करते हुए आयांबिल तप ग्रहण किया। इस अवसर पर तप एवं साधना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि तपस्या आत्मशुद्धि, मानसिक शांति तथा जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम है। अनुष्ठान के माध्यम से बहनों ने संयम, त्याग, विवेक एवं आत्म-साधना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। तप और साधना के प्रति महिला मंडल की बहनों का यह समर्पण, त्याग भावना एवं आध्यात्मिक ऊर्जा समाज के लिए प्रेरणादायी रही। उक्त जानकारी तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा दीपिका फुलफगर ने दी।