मुमुक्षु मंगल भावना समारोह आयोजित

संस्थाएं

इरोड।

मुमुक्षु मंगल भावना समारोह आयोजित

इरोड। महातपस्वी युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या साध्वी सोमयशाजी के सान्निध्य में स्थानीय तेरापन्थ भवन में चैन्नई से समागत मुमुक्षु कोमल का मंगल भावना समारोह मनाया गया । साध्वी श्रीजी ने प्रेरक उद्बोधन के दौरान कहा की भवसागर को पार करने के लिए हमे संयम की नौका का सहारा लेना होगा। इस नौका को पार पहुंचाने वाले हमे कुशल नाविका गुरु मिले है। इस युग में विलक्षण धर्मसंघ और महाश्रमणजी जैसे महातपस्वी गुरु की अनुशासना मिलना हमारा परम सौभाग्य है। मुमुक्षु कोमल गुरुचरणों में जाकर, समर्पित होकर अपनी संयम साधना में सदा आगे बढ़ती रहे। डॉ. साध्वी सरलयशाजी और साध्वी ऋषिप्रभा जी ने अपने विचार रखे। अभातेयुप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनन्त बागरेचा, तेरापन्थ सभा, महिला मण्डल एवं युवक परिषद् द्वारा अपनी मंगल कामनाएं प्रेषित की। सुरेंद्र भंडारी ने समारोह का संचालन किया।