संस्थाएं
जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
बालोतरा। अणुव्रत समिति बालोतरा के तत्वाधान में जिला स्तरीय अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन प्रोफेसर डॉ मंगल प्रज्ञा जी के सानिध्य में न्यू तेरापंथ भवन में किया गया। जिसमें गायन,भाषण, कविता,निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का समावेश किया गया। कार्यक्रम में सभा के उपाध्यक्ष ललित जीरावला, समिति अध्यक्ष जवेरीलाल सालेचा ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। साध्वी सुदर्शन प्रभा जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अणुव्रतो का होना जरूरी है। छोटे छोटे व्रतों से हम अपने जीवन को अच्छा बना सकते है।