आगम प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार वितरण समारोह

संस्थाएं

सिकंदराबाद।

आगम प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार वितरण समारोह

मुनि दीप कुमार जी एवं सहवर्ती मुनि काव्य कुमार जी के सान्निध्य में आगम प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मुनि श्री ने बताया भगवान महावीर की वाणी को आचार्य भिक्षु ने दृष्टांतों के माध्यम से तत्व एवं दर्शन के रूप में जन जन को समझाया है। सभी को भिक्खु दृष्टांत का अध्ययन करना चाहिए। मुनि श्री ने आगम के प्रति श्रद्धा, अध्ययन एवं जागरूकता को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन डिम्पल बैद एवं सुमति धोखा ने किया। तत्पश्चात ऑल इंडिया आगम सह-संयोजक रेखा संकलेचा ने आगम कार्य की वर्षभर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि गत वर्ष अंतगडदसाओ सूत्र की पुस्तकें वितरित की गई थीं, जिसके अंतर्गत लगभग 236 आगम एवं 305 ऑनलाइन ऑफलाइन प्रश्न पुस्तिकाएँ हमारे आगम सहयोगियों के अथक प्रयास से जन जन तक पहुँचाई गई। प्रथम चरण में 500/500, 498/500 लाने वालों को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सहयोगी संस्था सिकंदराबाद सभा के द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रथम चरण में भी 38 प्रतिभागियों ने उच्च स्थान प्राप्त कर भाग्यनगर का गौरव बढ़ाया। भाग्यनगर के लिए यह विशेष गौरव का विषय रहा कि द्वितीय चरण की परीक्षा में रंजू बैद एवं पूजा बोरड ने राष्ट्रीय स्तर पर 7वाँ स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष भिक्षु साहित्य प्रतियोगिता के अंतर्गत 'भिक्खु दृष्टांत'अब तक 224 पुस्तकें एवं 261 ऑनलाइन ऑफलाइन प्रश्न पुस्तिकाएँ। आगम संयोगियों द्वारा पाठक प्रेमियों तक पहुंचाई जा चुकी हैं। पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान करने हेतु सभा अध्यक्ष सुशील संचेती आदि उपस्थित रहे। सभी आगम सहयोगियों द्वारा अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।