संस्थाएं
‘ॐ भिक्षु’ जाप पुस्तिका का विमोचन
गुवाहाटी। आचार्यश्री भिक्षु की पावन स्मृति एवं आध्यात्मिक साधना की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘ॐ भिक्षु’ सवा लाख जाप पुस्तिका के पांचवां संस्करण का आज विमोचन हुआ। यह कार्यक्रम मुनि आनंद कुमार जी ‘कालू’ एवं मुनि विकास कुमार जी के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। मुनि आनंद कुमार जी ने जाप की महत्ता बताते हुए श्रावक-श्राविकाओं को नियमित जाप, साधना एवं आध्यात्मिक जागरण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ‘वंदना स्वीकारो म्हारा सिरियारी रा सावरा’ भावपूर्ण गीतिका का संगान कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।