'अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट’

संस्थाएं

काठमांडू।

'अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट’

काठमांडू। अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी द्वारा आयोजित 'अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट' में पहली बार नेपाल के दो प्रतिष्ठित क्रिश्चियन स्कूलों— सेंट मैरी वार्ड स्कूल और सेंट मैरी वार्ड सेकेंडरी स्कूल ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह ऐतिहासिक भागीदारी इस बात का जीवंत प्रमाण है कि अणुव्रत का संदेश किसी जाति या संप्रदाय तक सीमित नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए है। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने 'आवर स्ट्रेंथ आवर फैमिली' जैसे सुंदर विषय पर अपनी उत्कृष्ट रचनात्मकता दिखाते हुए शानदार ड्राइंग बनाईं और निबंध लिखे। इस अवसर पर बच्चों को नैतिक मूल्यों से जोड़ने के लिए 'विद्यार्थी अणुव्रत के पाँच नियमों' की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।