संस्थाएं
'राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा संपर्क अभियान'
उधना। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा प्रस्तुत देशव्यापी महाअभियान 'विजन फॉर विजनलेस 2.0' (Vision for Visionless 2.0) के अंतर्गत, 'राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा संपर्क अभियान' के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद, उधना की टीम ने लिम्बायत विधानसभा की माननीय विधायिका संगीताबेन पाटिल से भेंट कर एक सार्थक एवं प्रेरणादायी संवाद किया। समाज में दृष्टिहीनता को दूर करने के इस पुनीत कार्य में हम सभी की भागीदारी आवश्यक है। तेयुप उधना अध्यक्ष मनीष कावड़िया एवं सभी ऊर्जावान साथी गण इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाने और नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पूरी निष्ठा से संकल्पित हैं। नेत्रदान मृत्यु के 6 से 8 घंटे के भीतर किया जा सकता है।