संस्थाएं
ACC District Level Competition का आयोजन
दलखोला। अणुव्रत समिति तेरापंथ भवन में ACC District Level Competition का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पाँच विद्यालयों के कुल 9 प्रतिभाशाली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं आत्मविश्वास का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनमें रचनात्मकता एवं अणुव्रत के संस्कारों का विकास करना था। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।