नेत्रदान जागरूकता रैली का सफल आयोजन

संस्थाएं

हुबली।

नेत्रदान जागरूकता रैली का सफल आयोजन

हुबली। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद, हुबली द्वारा राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत तक नेत्रदान जागरूकता हेतु एक भव्य एवं सफल रैली का आयोजन किया गया। स्थानकवासी संप्रदाय से साध्वी इंद्रप्रभा जी ने समस्त समाज को संबोधित किया और नेत्रदान के लिया प्रेरणा रैली के लिए मंगल पाठ सुनाया। तेयुप हुबली के अध्यक्ष धर्मेंद्र बागरेचा ने सभी का स्वागत किया और अपने विचार व्यक्त किए। अभा तेयुप के सदस्य विशाल बोहरा ने इस आयाम के बारे में जानकारी दी और बताया पूरे देश में यह कार्य जोरो से चल रहा है और अभी तक 300 नेत्रदान कराए गए है। गत वर्ष 2025 कुल 613 नेत्रदान कराए गए ।