नीवी कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

नीवी कार्यशाला का आयोजन

अमराईवाड़ी
अभातेममं निर्देशन में तेममं द्वारा नीवी कार्यशाला का आयोजन शृंखलाबद्ध नीवी अनुष्ठान किया गया। कार्यशाला की शुरुआत उपासिका मंजु गेलड़ा ने नमस्कार महामंत्र से की। तत्पश्‍चात महिला मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत के संगान से मंगलाचरण किया गया। महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता सिंघवी ने सभी बहनों का स्वागत करते हुए नीवी से होने वाले लाभ बताए। सभी को नीवी करने की प्रेरणा दी। मंत्री लक्ष्मी सिसोदिया ने संचालन किया एवं आभार ज्ञापन ममता कच्छारा ने किया। नीवी के इन दोनों कार्यक्रमों की संयोजिका कोमल हिरण एवं ममता कच्छारा का श्रम सराहनीय रहा। दोनों के परिश्रम से ही नीवी अनुष्ठान में 41 भाई-बहनों ने भाग लिया एवं आध्यात्मिक तप के द्वारा कर्मों की निर्जरा की।