जागरूकता का असर : नेत्रदान का संकल्प

संस्थाएं

सूरत।

जागरूकता का असर : नेत्रदान का संकल्प

युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के सुशिष्य डॉ. मदनकुमारजी स्वामी आदि ठाणा-3 के सानिध्य में, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित एवं तेरापंथ युवक परिषद, सूरत द्वारा आयोजित नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत जागरूकता अभियान हेतु Dr. Isha Patel, Assistant Professor, New civil Hospital-Surat द्वारा पूरे सदन को आई डोनेशन के प्रति जागरूकता हेतु सम्बोधित किया, इस जागरूकता संवाद का सबसे प्रेरणादायी परिणाम उस समय सामने आया, जब उपस्थित एक वरिष्ठ श्रावकजी ने स्वयं आगे बढ़कर कहा 'मुझे अपनी आई डोनेट करनी है। मुझे फॉर्म दीजिए, मैं स्वयं भरकर अपने परिवार को दे दूंगा।' यह केवल एक फॉर्म की मांग नहीं थी, बल्कि जागरूकता के संकल्प में परिवर्तित होने का जीवंत उदाहरण था। कार्यक्रम केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि लोगों के भीतर सेवा और नेत्रदान की भावना को जागृत कर वास्तविक संकल्प तक ले जाते हैं। 'जब जागरूकता सही मंच और सही संवाद के माध्यम से पहुंचती है, तो एक विचार : एक संकल्प बन जाता है।' इस कार्यक्रम में मैनेजिंग ट्रस्टी, तेरापंथ सभा परिवार, महिला मंडल परिवार, अणुव्रत समिति, तेरापंथ प्रोफेशनल परिवार संपूर्ण श्रावक समाज तथा तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष अमित सुराणा, उपाध्यक्ष अमित चोपड़ा एवं पदाधिकारीगण, आई डोनेशन मुख्य प्रभारी पीयूष दूगड़ एवं कार्यकर्ता परिषद परिवार की उपस्थिति रही। संचालन मंत्री गणेश बम्ब द्वारा किया गया।