संस्थाएं
आभातेयूप राष्ट्रीय अध्यक्ष का ATDC निरीक्षण
तेरापंथ युवक परिषद् विजयनगर द्वारा संचालित 7 आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर में से एक सेंटर RPC LAYOUT का निरिक्षण आभातेयूप अध्यक्ष पवन मांडोत संगठनमंत्री, रोहित कोठारी ATDC प्रभारी पीयूष लूणिया एवं सह प्रभारी अमित दक द्वारा किया गया। अभातेयूप टीम से और पूर्व अध्यक्ष दिनेश मरोठी, राकेश पोखरणा की उपस्थिति रही। इस दौरान सेंटर की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, मशीनों की कार्यप्रणाली एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण का उद्देश्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना तथा मरीजों को सुरक्षित, सटीक एवं संतोषजनक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है। ATDC डॉक्टर और सेवा दे रहे टीम सदस्यों का जैन पट्ट द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर परिषद् अध्यक्ष पवन बैद, मंत्री कमलेश दक आदिकी उपस्थिति रही।