'आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर' शाखा का भव्य शुभारंभ

संस्थाएं

बेंगलुरु।

'आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर' शाखा का भव्य शुभारंभ

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के सेवा आयामों को नई गति देते हुए तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) राजराजेश्वरी नगर द्वारा 'आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर' (ATDC) की तीसरी शाखा का शुभारंभ उत्तरहल्ली में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। विदित रहे कि तेयुप राजराजेश्वरी नगर के कुशल निर्देशन में पहले से ही राजराजेश्वरी नगर और केंगेरी में दो शाखाएं सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं, और अब उत्तरहल्ली शाखा के जुड़ने से जनसेवा का यह दायरा और अधिक व्यापक हो गया है। उद्घाटन समारोह का विधिवत आयोजन जैन संस्कार विधि से संस्कारक दिनेश मरोठी, आलोक छाजेड़ एवं कमलेश चोपड़ा के मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। समारोह के प्रारंभ में तेयुप अध्यक्ष सरल पटावरी ने पधारे हुए सभी अतिथियों, प्रायोजकों और अभातेयूप पदाधिकारियों का स्वागत किया। उद्घाटनकर्ता सुनील बाबोसा सुराणा ने परिषद की इस पहल को सराहते हुए वर्तमान समय में स्वास्थ्य सेवाओं की उपयोगिता को देखते हुए 'ATMS मेडिकल' की दिशा में कदम बढ़ाने का उपयोगी सुझाव दिया। इसके अतिरिक्त, पूर्व में केंद्र की नींव रखने वाले संस्थापक अध्यक्ष राजेश भंसाली एवं बिकास छाजेड़ का विशेष सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में अभातेयूप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनन्त बागरेचा एवं अभिनंदन नाहटा, संगठन मंत्री रोहित कोठारी, ATDC राष्ट्रीय प्रभारी पीयूष लुनिया, आरआर नगर शाखा प्रभारी विनोद मुथा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अभातेमम से सहमंत्री मधु कटारिया, ATDC सह प्रभारीअमित दक, आलोक छाजेड़, कमलेश चोपड़ा, विकाश बांठिया एवं प्रसन्न धोका ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत ने तेयुप अध्यक्ष सरल पटावरी के विनम्र नेतृत्व की सराहना करते हुए निरंतर नए आयाम स्थापित करने की प्रेरणा दी। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनंदन नाहटा ने कहा कि तेयुप राजराजेश्वरी नगर अपनी सक्रियता और सेवा भावना के बल पर संगठन की सर्वश्रेष्ठ परिषदों में अपना स्थान बना रही है। कार्यक्रम का संचालन शाखा मंत्री संदीप बैद ने कुशलतापूर्वक किया तथा ATDC संयोजक पंकज बैद ने ATDC टीम व आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।