संस्थाएं
AI Masterclass & Live Workshop का आयोजन
तेरापंथ युवक परिषद के सहयोग से Z-Pilot Academy द्वारा AI Masterclass + Live Workshop का सफल आयोजन किया गया। इसके पश्चात प्रतिभागियों को Artificial Intelligence की मूलभूत जानकारी, आधुनिक AI Tools तथा उनके व्यावहारिक उपयोग से परिचित कराया गया। कार्यशाला में Learn • Build • Showcase • Launch की अवधारणा के माध्यम से प्रतिभागियों को AI की संभावनाओं को समझाया गया तथा एक AI Assisted Project पर hands-on learning का अनुभव प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 20 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिसमें: 13 किशोर मंडल के सदस्य 2 कन्या मंडल की सदस्य 5 तेयुप के सदस्य ने भाग लिया। यह कार्यक्रम तेयुप पूर्वांचल के अध्यक्ष सिद्धार्थ दुधेड़िया की एक विशेष पहल एवं संकल्प का परिणाम था। उनका उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीक एवं AI से जोड़ते हुए उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना था। कार्यशाला का संचालन Z-Pilot Academy की Raka Chowdhury, Ex-Google Engineer एवं 15+ Years in Technology, द्वारा किया गया। तेरापंथ युवक परिषद, पूर्वांचल कोलकाता युवाओं के सर्वांगीण विकास एवं उन्हें बदलते समय की तकनीकों से जोड़ने के लिए निरंतर ऐसे नवीन एवं उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करने हेतु प्रतिबद्ध है