शुभ विवाह

शुभ विवाह

गंगाशहर
गंगाशहर निवासी राजेंद्र कुमार सुखानी की सुपुत्री स्वीटी का शुभ विवाह कोटा निवासी लखपत राज जैन के सुपुत्र त्रिवेश के साथ जैन संस्कार विधि से संपन्‍न हुआ। अभातेयुप संस्कारक रतनलाल छलाणी और भरत गोलछा ने विवाह संस्कार का आयोजन विधि-विधानपूर्वक मांगलिक मंत्रोच्चार एवं आध्यात्मिक भजनों के संगान के साथ संपन्‍न करवाया। किशोर मंडल, गंगाशहर से जयंत चोपड़ा सहयोगी के रूप में उपस्थित रहे। इस समारोह के दौरान दोनों परिवारों के सदस्य और समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।