धन्य - धन्य हैं जहान, संयम का पथ हैं महान

रचनाएं

प्रदीप छाजेड़, बोरावड़

धन्य - धन्य हैं जहान, संयम का पथ हैं महान

धन्य - धन्य हैं जहान
संयम का पथ हैं महान
आत्मा का शुद्ध रूप है महान
परिवार पर कलश चढ़ाया महान
बोरावड़ का नाम रोशन किया महान
रो रो कर ज्ञानशाला जाने वाला था जहान
आज संयम पथ पर आरूढ़ होने वाला जहान
क्रिकेट का शोक रखने वाला था जहान
आज गुरु शरण पाने को उत्सुक जहान
परिवार ने घर लै जाने के नाना प्रयत्न किए
युवाचार्य श्री जी की शिक्षा से सभी विफल किए
उदित होने वाला निश्चित ही आगे अस्त होता
जहान की तरह आत्मसात वाला पस्त नहीं होता
जड़ चेतन दोनों पर शाश्वत नियम लागू होता
मोक्ष की भावना रखने वाला त्रस्त नहीं होता
आत्मा के स्वयंभू को सही से पहचाना
स्वयं की भावनाओं को सही से जाना
अपनी खुशी को कभी भी नहीं छोड़ा
24 महीने से प्रयास करना नहीं छोड़ा
कुछ सौभाग्यशाली की कर्म-तक़दीर होती
मुमुक्षा में केन्द्रित परम सौभाग्यशाली होती
भाद्रवा बदी द्वितीया ( 2) 30-8-2026 को दीक्षा घोषणा पाईं
पौष शुक्ला दशमी ( 10) 18-1-2027 की दीक्षा स्वीकृति पाईं
मन की ऊर्जा लक्ष्य पर केन्द्रित होती
संयम से आत्मा के प्रदीप को पाती