संस्थाएं
'विवेगे धम्म माहिये' प्रतियोगिता का आयोजन
विजयनगर, बैंगलोर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल विजयनगर द्वारा आचार्यश्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि विनीत कुमार जी एवं मुनि पुनीत कुमार जी के पावन सानिध्य में 'विवेगे धम्म माहिये' क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य गृहस्थ जीवन में दैनिक कार्यों को करते समय विवेक का जागरण एवं सजगता किस प्रकार रखी जाए। अध्यक्ष महिमा पटावरी ने सभी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम के रूपरेखा की जानकारी प्रदान की। मुनि विनीत कुमार जी ने उदबोधन प्रदान किया कि इस प्रतियोगिता के प्रश्नोत्तर में बताई गई बातों को यदि हम अपने दैनिक जीवन में शामिल कर उनका विवेकपूर्ण पालन करें तो तो हम कई प्रकार कि अनावश्यक हिंसा से बच सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन सुमित्रा बरडिया ने किया।