भिक्षु दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

गाँधीनगर दिल्ली।

भिक्षु दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

परमपूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से एवं डॉ. मुनि अभिजीत कुमार जी व मुनि जागृत कुमार जी के पावन सानिध्य में भिक्षु दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला का प्रेरणादायी आयोजन संपन्न हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के सामूहिक एवं मंगलमय उच्चारण के साथ हुआ। कार्यशाला में डॉ. मुनिश्री अभिजीत कुमार जी ने अपनी अत्यंत सरल, सहज एवं प्रभावशाली प्रवचन शैली में आचार्य श्री भिक्षु के विचारों एवं दर्शन को समझाया।
उन्होंने उपस्थित समाज को प्रेरित करते हुए बताया कि महापुरुषों के विचार केवल जानने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें अपने जीवन के आचरण में उतारने के लिए होते हैं। उनके प्रेरणादायी उद्बोधन ने उपस्थित सभी श्रावक-श्राविकाओं को भिक्षु दर्शन को गहराई से समझने एवं आत्मसात करने की प्रेरणा प्रदान की। मुनि जागृत कुमार जी ने भी अपने प्रेरणादायी उद्बोधन द्वारा उपस्थित समाज को विशेष प्रेरणा प्रदान की तथा सभी को धर्म और दर्शन के अध्ययन के साथ-साथ उसके सिद्धांतों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में श्रावक-श्राविका समाज की लगभग 100 से 110 की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।