सामायिक आत्मा का आहार

संस्थाएं

चेंबूर।

सामायिक आत्मा का आहार

पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर आज तीसरे दिन प्रभात सामायिक दिवस के रूप में विशेष सामायिक का आयोजन किया गया। साध्वी निर्वाणश्रीजी ने विशेष प्रेरणा प्रदान करते हुए साध्वी कुन्दनयशाजी द्वारा श्रावक-श्राविकाओं को सामायिक के अनेकानेक प्रयोग करवाए। यह दृश्य अपने आप में अत्यंत मनोहारी एवं आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करने वाला था। पुरुषों की ओर मानो पूरी सफेद बर्फ की चादर सी बिछी हुई प्रतीत हो रही थी, वहीं महिलाओं की ओर केसरिया एवं रंग-बिरंगे परिधानों से मानो फूलों की आभा बिखर रही थी। पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और सामायिक की साधना से ओत-प्रोत दिखाई दे रहा था। तेयुप, चेंबूर के अध्यक्ष हिमांशु गन्ना, मंत्री कपिल मेहता अनेक उपस्थित रहे।