संस्थाएं
TPF शाखा शपथ ग्रहण समारोह
TPF सत्र 2026-2028 की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जैन संस्कार विधि से आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई। जैन संस्कारक आनंदमल सेठिया ने मंगल मन्त्रोंचारण के साथ विधि पूर्ण करवाते हुए जैन संस्कार विधि के महत्व से सभी को अवगत करवाया। TPF नागपुर के निवर्तमान अध्यक्ष राहुल कोठारी ने TPF नागपुर शाखा के नव मनोनीत अध्यक्ष नवीन सेठिया को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। तत्पश्चात अध्यक्ष नवीन सेठिया ने अपनी नई टीम की घोषणा करते हुए पदाधिकारी एंव कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। TPFअध्यक्ष नवीन सेठिया ने अपनी टीम का स्वागत किया और आगामी कार्यकाल के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया। उन्होंने एक प्रोफेशनल के चार प्रमुख कर्तव्यों पर प्रकाश डाला — ज्ञान साझा करना, ईमानदारी से कार्य करना, युवाओं को संस्कार एवं धर्म से जोड़ते हुए मार्गदर्शन देना और जरूरतमंदों की शिक्षा में सहयोग करना। तेरापंथ सभा अध्यक्ष संजय पुगलिया, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा प्रमिला मालू, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष प्रियंक छाजेड़ ने भी अपने विचार साझा किए और नई टीम को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का संचालन CA विवेक पारख ने किया।