संस्थाएं
सामूहिक आयंबिल महाअभियान : तप एवं संयम की राष्ट्रव्यापी पहल
परम पूज्य आचार्यश्री महाश्रमणजी के पावन आशीर्वाद एवं साध्वीप्रमुखा श्री विश्रुतविभाजी की प्रेरणा से अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा 4 सितंबर 2026 को भारत एवं नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों में सामूहिक आयंबिल महाअभियान आयोजित किया गया। रिपोर्टिंग तक 231 क्षेत्रों में 7,625 सामूहिक आयंबिल संपन्न हुए। अभियान के माध्यम से आयंबिल को आत्मसंयम एवं आत्मचिंतन की साधना के रूप में प्रस्तुत करते हुए AAYAMBIL के सात सूत्रों—आत्मसंयम, आत्मचिंतन, यम-नियम, आहार-संयम, मनःशुद्धि, विगय-वर्जन, इंद्रिय-संयम एवं लोभ एवं रस-परित्याग—को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया। तेरापंथ भवनों एवं विभिन्न केंद्रों पर आयोजित सामूहिक आयंबिल में श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। देश एवं नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों की भागीदारी से यह आयोजन व्यापक स्तर पर संपन्न हुआ। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल सभी सहभागी श्रावक-श्राविकाओं के प्रति हार्दिक कृतज्ञता एवं साधुवाद ज्ञापित करता है, जिनकी श्रद्धा एवं सहभागिता से यह अभियान सफल रहा।