संस्थाएं
TPF बेंगलुरु वेस्ट शपथ ग्रहण समारोह
टीपीएफ बेंगलुरु वेस्ट की नई कार्यकारिणी (कार्यकाल 2026-27) का शपथ ग्रहण समारोह मुनि विनीत कुमार जी ठाणा-2 के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। सWमारोह की शुरुआत टीपीएफ फेमिना के द्वारा मंगलाचरण से हुई। टीपीएफ बेंगलुरु वेस्ट के पूर्व अध्यक्ष ललित बेगानी ने अपना स्वागत वक्तव्य दिया। तथ पश्चात में टीपीएफ दक्षिण जोन के पूर्व अध्यक्ष वर्तमान में राष्ट्रीय सहमंत्री विक्रम कोठारी ने दक्षिण जोन के नव मनोनीत अध्यक्ष हितेश गिरिया को शपथ दिलाई और बेंगलुरु वेस्ट के पूर्व अध्यक्ष ललित बेगानी ने बेंगलुरु वेस्ट के नव मनोनीत अध्यक्ष आशुतोष नाहर को शपथ दिलवाई।टीपीएफ बेंगलुरु सेंट्रल के अध्यक्ष जितेन्द्, आंचलिया, टीपीएफ राष्ट्रीय परामर्श एम सी बलदोटा ने पूरी टीम को बधाई संप्रेक्षित की। अंत में मुनि विनीत कुमार ने मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए नई टीम को प्रेरित किया कि वे आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़े रहकर व्यावसायिक उन्नति और सामाजिक सेवा दोनों में आगे बढ़ें। कार्यक्रम का संचालन टीपीएफ बेंगलूरु वेस्ट के पूर्व मंत्री कौशल खटेड़ ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन टीपीएफ बेंगलुरु वेस्ट के मंत्री हर्ष बरलोटा द्वारा प्रस्तुत किया गया।