संस्थाएं
धन्य हैं वो माता-पिता जो संतान को देते हैं संयम की अनुमति
तेरापंथ धर्मसंघ की मुमुक्षु बहिन कोमल भंसाली का मंगल भावना समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वेंकटरामन (Minister of Food and civil supplies TamilNadu) अत्यंत हर्ष के साथ तमिल भाषा में अपने भाव रखते हुए वेंकटरामन ने कहा कि ऐसे मंगलमय कार्यक्रम में आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इस उम्र में सब कुछ त्याग कर संयम के मार्ग पर अग्रसित होना निश्चित ही,अपने आप में पूर्व कर्मों का फल है। जिसके फल परिणाम स्वरूप व्यक्ति इस संयम के मार्ग पर अग्रसित हो पाता है।
धन्य है वो माता-पिता जो संयम के मार्ग पर अग्रषित होने के लिए अपनी अनुमति प्रदान करते हैं। विशेष अतिथि के रूप में विमल चिप्पड़, माला कतरेला की उपस्थिति होकर मुमुक्षु बहन के आध्यात्मिक जीवन की मंगल कामना की। स्वागत भाषण तेरापंथ सभा अध्यक्ष दिलीप भंसाली ने दी। अध्यक्ष लता गिरिया आदि ने अपने भावना व्यक्त किया। तेरापन्थ सभा, स्थानकवासी संघ, और मूर्तिपूजक संप्रदाय ने दीक्षार्थी बहन कोमल का सम्मान किया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन गजेंद्र खांटेड़ ने की। धन्यवाद ज्ञापन प्रेमलता भंसाली ने दिया।