संस्थाएं
संयम का निर्णय व्यक्ति नहीं पूरे समाज के लिए गौरव
मुमुक्षु बहिनों सुमन नाहटा एवं भावना नाहटा के संयम संकल्प की अनुमोदना में आयोजित मंगल भावना कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति, त्याग एवं आध्यात्मिक भावनाओं से ओतप्रोत वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुमुक्षु बहिनों के जीवन परिचय एवं गीतिका की प्रस्तुति पारिवारिक जनों द्वारा दी गई, सकल जैन समाज के अध्यक्ष प्रदीप डागा, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष हनुमान जैन, तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री रूपेश सुराणा, महिला मंडल अध्यक्षा सुलोचना देवी बांठिया सहित ने अभिव्यक्त दी।। वैरागी बहिनों ने अपनी वैराग्य भावना की यात्रा को साझा करते हुए उपस्थित जनसमुदाय को तप, त्याग, स्वाध्याय एवं संयममय जीवन की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपने जीवन में आध्यात्मिक साधना को बढ़ाने तथा आत्मकल्याण के पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प भी व्यक्त किया। संचालन सतीश पुगलिया ने किया।