संस्थाएं
अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2026
कोप्पल। अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2026 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। इसमें पाँच विद्यालयों के लगभग 45 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम मुनि अनंत कुमार जी एवं मुनि जैनम कुमार जी के सान्निध्य में नमस्कार महामंत्र के मंगलाचरण से प्रारंभ हुआ। अनुव्रत टीम द्वारा प्रस्तुति।इस वर्ष का विषय था— 'Our Strength, Our Family – मेरी ताकत, मेरा परिवार।' विद्यार्थियों ने निबंध, भाषण, गायन, चित्रकला एवं कविता जैसी पाँच विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दिनेश जैन के स्वागत भाषण एवं वर्षा जैन के मार्गदर्शन में प्रतियोगिताएँ सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।