Plug—In with Monk का आयोजन

संस्थाएं

कटक।

Plug—In with Monk का आयोजन

कटक। युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि मोहजीत कुमार जी, मुनि भव्य कुमार जी एवं मुनि जयेशकुमार जी के साथ तेरापंथ कन्या मंडल एवं तेरापंथ किशोर मंडल, कटक द्वारा 'Plug-in with Monk' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिज्ञासुओं को तीनाें मुनिश्री के सान्निध्य में अपने मन में उठने वाले जिज्ञासापूर्ण एवं जीवनोपयोगी प्रश्नों के समाधान प्राप्त करने का अवसर प्रदान करना था।
मुनि जयेशकुमार जी ने कन्याओं एवं किशोरों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस चातुर्मास में उन्होंने उल्लेखनीय उत्साह, सक्रियता एवं प्रतिभा के साथ विभिन्न कार्यों को संपादित कर समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाशाली कन्याएँ एवं किशोर धर्मसंघ की प्रभावना को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन कन्या मंडल सह-संयोजिका दिया बांठिया एवं किशोर मंडल सह प्रभारी हर्ष चोपड़ा ने किया। कन्या मंडल संयोजिका उर्वशी चोपड़ा ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया।