संस्थाएं
नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत तुलसी सेवा संस्थान में जागरूकता अभियान
श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के 'Vision for Visionless 2.0' अभियान के अंतर्गत चल रहे राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत तुलसी सेवा संस्थान में नेत्रदान जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नर्सिंग स्टाफ एवं तकनीकी स्टाफ, प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी सहित डॉक्टर एन.पी. मारू, प्रवीण कुमार गुप्ता, अरिहंत बैद, राजकुमार सुथार एवं रामानंद सिद्ध ने नेत्रदान के महत्व को समझते हुए समाज में अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष विक्रम मालू एवं नेत्रदान प्रवृति सलाहकार अशोक जी झाबक ने नेत्रदान की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष चमन श्रीमाल ने किया।