एसपीआर सिटी में तेरापंथ सभा का गठन

संस्थाएं

चेन्नई

एसपीआर सिटी में तेरापंथ सभा का गठन

साध्वी उदितयशाजी की प्रेरणा से एसपीआर सिटी जैन तेरापंथ सभा की स्थापना हुई। हनुमान घोड़ावत को अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया। संघ परिवार सदस्यों ने पर्युषण महापर्व के आठों दिनों तक सामूहिक प्रतिक्रमण का आयोजन हुआ। जिसमें समाज के अनेक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संघ द्वारा भगवती संवत्सरी के पश्चात सामूहिक क्षमायाचना एवं स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। कार्यक्रम के दौरान संघ के बैनर का अनावरण भी किया गया। उपासक संदीप दुगड़ ने सभी को सामूहिक क्षमायाचना करवाई। नवमनोनित अध्यक्ष हनुमान घोड़ावत ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और कहा कि 'मैं तो एक कच्चा धागा था, आप सब मोतियों के मिलने से एक बहुत सुंदर माला बन गई जिसका हम सबको गर्व है।' उन्होंने आशा जताई कि यह एकता अटूट रहेगी और एसपीआर सिटी में तेरापंथ की अखंडता सदा कायम रहेगी।