नव इतिहास गढ़ेंगे हम...

रचनाएं

मुनि कमल कुमार

नव इतिहास गढ़ेंगे हम...

युवक परिषद के सदस्य हों सेवाभावी संस्कारी,
गुरु तुलसी के करकमलों से निर्मित है यह सुन्दर क्यारी।
इसकी गरिमा-महिमा से ही युवक परिषद का सुयश बढ़े,
गुरु महाश्रमण के शासन में परिषद भी नव इतिहास गढ़े।
अब युवाचार्य वर का हमको जब-जब जैसा संकेत मिले,
करना उसको सफल सतत जिससे गण-उपवन भव्य खिले।
मुनि मधुकर, दिनेश आदिक से कितना-कितना सिंचन पाया
अब युवा संत योगेश दे रहे नूतन चिंतन सह साया।
हम इसी तरह निष्काम भाव से गण-सेवा हर याम करें
श्रद्धा-भक्ति हो रग-रग में हर कदम-कदम पर विजय वरें।
रहें व्यसन-मुक्त, कर्तव्य-निष्ठ कर दें साँसों को भी अर्पण
गुरु-भक्ति में है सब शक्ति हो जीवन उज्वलतम दर्पण।।
तर्ज – सहनाणी