संस्थाएं
मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम बेंगलुरु वेस्ट ने तेरापंथ भवन राजराजेश्वरीनगर में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 25-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी और किसी भी विश्वविद्यालय परीक्षा में टॉपर रहे छात्रों को सम्मानित किया गया। मुनि आकाश कुमार जी एवं मुनि हितेन्द्र कुमार जी के सानिध्य में टीपीएफ फेमिना विंग के मंगलाचरण द्वारा हुई। टीपीएफ बेंगलुरु वेस्ट के अध्यक्ष आशुतोष नाहर ने मुनिश्री से सामूहिक क्षमायाचना किया और सभी विद्यार्थी, अभिभावकों टिपीएफ पदाधिकारी एवं अन्य संस्था पदाधिकारी और सदस्यों का स्वागत किया और कार्यक्रम के उद्देश्य और टिपीएफ की छात्रवृत्ति सुविधा के बारे में जानकारी दी। TPF के राष्ट्रीय सह-मंत्री विक्रम कोठारी ने टिपीएफ के बारे में जानकारी दी। अध्यक्ष हितेश गिरिया ने विद्यार्थी को और आगे नई ऊँचाइयो को हासिल करे ऐसी मंगलकामनाएं संप्रेषित की। आरआर नगर सभा अध्यक्ष कमल दुगड़ ने छात्रों के साथ आध्यात्मिक और शैक्षणिक जीवन के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम में टीपीएफ बेंगलुरु वेस्ट की टीम ने 28 विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया। संचालन सेक्रेटरी हर्ष बरलोटा ने किया और सम्मान समारोह संचालन आशीष सिंघी ने किया। दीपिका जैन ने सभी का आभार ज्ञापित किया।