संस्थाएं
8 दिवसीय कार्यक्रम में बही धर्म की गंगा
सरदारपुरा। प्राध्यापक उपासक नौलखा एवं चौरड़िया के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन से श्रावक समाज में धर्म के प्रति नई ऊर्जा, उत्साह एवं उमंग का संचार हुआ। उपासक जी ने प्रतिदिन प्रातः 3 से सात बजे तक आयोजित प्रवचनों में पर्युषण पर्व के प्रत्येक दिवस अनुरूप अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर अत्यन्त मार्मिक एवं प्रेरक उद्बोधन प्रदान किए।